
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुम्भ को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। कुम्भ में डिपो से 100 बसें भेजी जाएंगी जिनकी मरम्मत कर भगवा रंग में रंगा जा रहा है जिनकी मरम्मत कर भगवा रंग में रंगा जा रहा है। बसों के साथ डिपो से 200 चालक और परिचालक भी कुम्भ के लिए जाएंगे। सभी चालक व परिचालक वर्दी में नजर आएंगे। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने जा रहा है जो 26 फरवरी तक चलेगा। ऐसे में तैयारियां तेज हो गई है। श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए परिवहन निगम ने भी कमर कस ली है। हापुड़ डिपो से 100 बसों की मांग की गई है जो अलग-अलग तिथियों में प्रयागराज कुंभ के लिए रवाना होगी।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































