हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की सुबह करीब 7:15 बजे ज़बरदस्त कोहरे के कारण करीब 15-20 वाहन आपस में भिड़ गए। इस दौरान हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। 108 एंबुलेंस की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को एंबुलेंस में ऑक्सीजन, फर्स्ट ऐड आदि उपलब्ध कराया गया और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसा इतना भयंकर था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे समेत अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क हादसे के दौरान करीब 20 लोग घायल हो गए जिनका उपचार देवनंदिनी, जिला अस्पताल, गढ़ रोड सीएससी व अन्य अस्पतालों में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बाईपास के पास नए फ्लाईओवर पर मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर यह सड़क हादसा हुआ जहां कोहरे के कारण लगभग 20 वाहन आपस में भिड़ गए। इस दौरान 20 लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से घायलों को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया। हादसा इतना भयंकर था कि घायलों को पांच 108 एंबुलेंस गाड़ियों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार चल रहा है।
मृतक की शिनाख्त रोहित निवासी अमरोहा के रूप में हुई है जबकि सड़क हादसे में हरियाणा निवासी नंदकिशोर, नोएडा निवासी सावित्री समेत महिंद्र, सुरेंद्र, तनु, विवेक, अशोक आदि घायल हो गए।
































