हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ की सिद्धपीठ श्री चंडी मंदिर की गुल्लकें शुक्रवार को खोली गई जिनकी दानराशि की गिनती जारी है और रात तक पूरी होने की आशा है। उम्मीद है कि गुल्लकों से बीस लाख रुपए चंडी मंदिर समिति को प्राप्त होंगे।
बतां दें कि श्री चंडी मंदिर परिसर में दस गुल्लकें है, जो आपसी विवाद के कारण गत 30 माह से नहीं खोली गई थी।
जिलाधिकारी अनुज सिंह के आदेश पर तहसीलदार गजेंद्र सिंह की देखरेख में शुक्रवार को गुल्लकों में आई दानराशि की गिनती शुरु की गई और दो दर्जन लोग दानराशि की गिनती में लगाए गए। श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति के प्रधान जगदीश प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को गुल्लकें खोली गई है और करीब 15 से 20 लाख रुपए प्राप्त होने की उम्मीद है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























