हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया जा रहा है। इसके लिए अधिकारी लगातार निरीक्षण और भ्रमण कर रहे हैं। जनपद के समस्त उच्च अधिकारी, सेक्टर और जोनल मोबाइल द्वारा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों व बूथों का भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा है। चुनाव के दौरान 15 से 20 संदिग्ध मिले हैं जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए गुरुवार की सुबह 7:00 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6:00 बजे तक होगी। ऐसे में अधिकारी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। बता दें कि जिले के तीन लाख 47 हजार 277 मतदाता जनपद के 113 मतदान केंद्रों और 357 बूथों पर मतदान कर रहे हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।




























