हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गश्त के दौरान दो शातिर चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गैस सिलेंडर, दो तमंचे, दो कारतूस तथा चोरी किया हुआ नमकीन बरामद किया है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम पीरनगर सूदना का सुंदर सैनी तथा केशवनगर हापुड़ का रविंद्र बताया है।































