👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एक व्यक्ति के पैन कार्ड में कोटक महेंद्र बैंक राजनगर गाजियाबाद में फर्जी बैंक खाता खोलकर उसके खाते से दो लाख 27 हजार रुपए हड़प लिए।
हापुड़ की जे.के. कालोनी के सचिन शर्मा के पैन कार्ड का इस्तेमाल करके कुछ लोगों ने षड़यंत्र रचकर उक्त बैंक मे खाता खोल लिया और क्रेडिट कार्ड जारी करा लिया। आरोपियों ने सचिन के खाते से दो लाख 27 हजार रुपए उड़ा लिए। पुलिस रिपोर्ट में बैंक प्रबंधक व कर्मचारियों को दोषी ठहराया गया है।




























