2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कस्बा धौलाना में शनिवार को 3 फीट का दूल्हा और दो फीट 7 इंच की दुल्हन विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों ने सात फेरे लिए। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने दोनों के साथ खूब सेल्फी ली। धौलाना कस्बे की रहने वाली दुल्हन चारुल पुत्री स्व. सत्यपाल सिंह का कद कम होने के कारण विवाह करने के लिए दूल्हा नहीं मिल रहा था। तभी रिश्तेदारों के माध्यम से दुल्हन के परिजनों का संपर्क मोदीनगर के मोहल्ला चूना भट्टी भूपेंद्रपुरी निवासी यशपाल सिंह प्रजापति के 22 साल के बेटे विजय से हुआ। इसके बाद दोनों परिवारों में सहमति बनी और विवाह समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार के दोपहर 2:00 बजे दूल्हा विजय बैंड बाजे और डीजे के साथ बारात लेकर धौलाना पहुंचा। जयमाला के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और खुशी-खुशी दुल्हन को विदाई दी।








  • Related Posts

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

    Read more

    सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराने हाईवे पर स्थित कालीन नदी के पास एक केंटर का पहिया अचानक पंचर हो गया जिसके बाद…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

    सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

    सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

    ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

    ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

    जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

    जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

    गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

    गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

    2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

    2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा
    error: Content is protected !!