हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना के खिलाफ जारी जंग में दो मरीजों की मौत हो गई। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला जसरुपनगर के 28 वर्षीय संदीप का निधन हो गया। संदीप निमोनिया बीमारी से पीड़ित थे जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। संदीप की कोरोना रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी। 29 अगस्त को संदीप को उपचार के लिए मेरठ के एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान सोमवार को संदीप की मृत्यु हो गई।
वहीं बाबूगढ़ छावनी के शाहपुर जट्ट के 66 वर्षीय चंद्रपाल सिंह की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 30 अगस्त को प्राप्त हुई थी जिनका इलाज मेरठ के एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।































