👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में निजामपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के किनारे बिना अनुमति खोले गए होटल के खिलाफ एनएचएआई ने कार्रवाई की है। होटल संचालक पर ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले कई बार ढाबे के संचालक को नोटिस भेजा गया था लेकिन कोई जवाब न मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

हाईवे के पास एक ढाबा खुला है जिसकी अनुमति नहीं है। ऐसे में एनएचएआई ने मामले की शिकायत डीएम से की। डीएम के आदेश पर ढाबा संचालक को नोटिस भी भेजे गए। कोई उत्तर न मिलने पर एनएचएआई के अधिकारियों ने ढाई लाख रुपए का जुर्माना ढाबा संचालक पर लगाया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























