
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नववर्ष के पहले दिन हापुड़ देहात पुलिस ने खोये हुए मोबाइल फोन ढूंढ कर उनके मालिकों तक पहुंचाया जिसके बाद खोया हुआ फोन पाकार सभी की खुशी का ठिकाना ना रहा। उन्होंने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
जनपद में गुमशुदा/खोये मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए खोए हुए 12 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिनकी कीमत करीब 2,25,000 रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने खोए मोबाइल फोन उनके मालिकों के सुपुर्द किए।
हेल्थ इंश्योरेंस पर वाहनों के इंश्योरेंस हेतु संपर्क करें: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान ||


























