
हज वैक्सीनेशन कैंप में 190 ने लगवाई वक्सीन, शेष 15 को बृहस्पतिवार को लगेंगे टीके
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज वक्फ मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग जनपद हापुड़ की तरफ से मदरसा जामिया अरबिया खादिम इस्लाम बुलंदशहर रोड हापुड में हाजियों के टीकाकरण वैक्सीनेशन किया गया।
वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद हापुड़ सुनील कुमार त्यागी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंदार के द्वारा व नायब शहर काजी मौलाना असद कासमी, सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी, जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद आसिम की उपस्थिति में हुआ।
हज कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त 205 हाजियों की सूची में से 190 हाजियों को कैंप में वैक्सीन व टीके लगाए गए। बाकी बचे 15 हाजियों को बृहस्पतिवार को पीपीसी कोठी गेट हापुड मे टीके लगाए जाएंगे। हज ट्रेनर परवेज आलम, हाजी नोशाद , हाजी मोहम्मद रिज़वान, फजलुर्रहमान के द्वारा हाजियों को ट्रेनिंग भी दी गई।
वैक्सीनेशन कैंप में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ योगेश गुप्ता डी.आई.ओ, डॉ राकेश कुमार यादव मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉ इसरारूद्दीन मेडिकल ऑफिसर, डॉ तुषार मावी मेडिकल ऑफिसर, डाक्टर गुलफाम ज़हीर, अफजाल अहमद बीपीएम, मौ कासिम वीसीसीएस, अनमोल शर्मा बीएमसी, अंसार खान बीएमसी यूनिसेफ, परवेज अहमद, बी एम सी रेशमा,डब्लूएचओ, शिक्षा विभाग से हाजी फजलुर्रहमान, हाजी नौशाद अली, हाजी मोहम्मद रिजवान, हाजी आबिद अली, डॉ अकील मलिक, हाजी अब्दुल जलील, मोहम्मद अरशद व मोहम्मद इसरार, शादान अंसारी, कारी आबिद आदि का कैंप मे विशेष सहयोग रहा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


























