हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान के लिए सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. वहीं सोमवार को 19 लोग गंगा स्नान के दौरान डूब गए जिनमें से 18 को बचा लिया गया लेकिन एक युवक लापता हो गया जिसका चार घंटे बाद शव मिला.
मृतक की पहचान दिल्ली के सीलमपुर निवासी 26 वर्षीय गौरव कुमार पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है जो अपने पिता, नानी और मामी के साथ अमावस्या पर गंगा में स्नान करने के लिए आया था. गहरे जल में जाने की वजह से गौरव डूब गया. गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत की लेकिन गौरव को बचाया नहीं जा सका.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















