👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयानतपुर में एक 18 फुट लम्बा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। गांव निवासी किशनपाल का खेत गांव से लगा हुआ है जैसे ही किशनपाल शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे अपने खेत पर गन्ना काटने के लिए पहुंचे तभी लगभग 18 फुट का विशाल अजगर दिखाई पड़ा जिसे देख ग्रामीणों में दहशत मच गई। कभी कृष्णपाल ने 112 पुलिस सहायता के लिए फोन किया। पुलिस ने आनन-फानन में वन विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा विशाल अजगर को बोरे में बंद कर घने जंगल में छोड़ दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग के कर्मचारी रवि कुमार ने बताया यह अजगर लगभग 55 किलो का है जो छोटे-छोटे जीव जंतुओं को अपना शिकार बनाता है।

























