चार बाइक चोरों से 18 बाइक बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बाइक चोरों के एक गिरोह का खुलासा करते हुए चार बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के कब्ज से 18 बाइक, फर्जी नम्बर प्लेट व दो चाकू बरामद किए है। पकड़े गए बाइक चोरों का गिरोह जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ देहात, व सिम्भावली में सक्रिय था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसौदिया ने बाबूगढ़ थाने पर मंगलवार की दोपहर पत्रकारों को बताया कि की थाना बाबूगढ़ में तैनात दरोगा ओमकार गंगवार व महन्थराज सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे कि चार बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बाइक चोरों की निशानदेही पर 18 बाइक, तथा फर्जी नम्बर प्लेट व दो चाकू बरामद किए है। वाहन चोर जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर के गांव कोकापुर मढैया का वीर सिंह खागी, तथा सैंध नंगली के गांव जुझारपुर का सुशील, गांव हाजिपुरा का धर्मपाल, तथा हाजिपुर तरारा का शेरसिंह है। वाहन चोर गिरोह जनपद अमरोहा से जनपद हापुड़ में आदि थे और मौका लगते ही बाबूगढ़, हापुड़ देहात, गढ़मुक्तेश्वर व सिम्भावली क्षेत्र से बाइक चोरी कर ले उड़ते थे।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065




























