
बुखार की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान निवासी 17 वर्षीय मेहनाज पुत्री अब्दुल गफ्फार की बुखार के कारण मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छाया है। मेहनाज का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान मेहनाज की मौत हो गई।
मेहनाज को करीब एक महीने पहले बुखार आया था। इसके बाद उसे स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया लेकिन हालत में कुछ सुधार न होने पर परिजन उसे मेरठ ले गए। जहां दो हफ्ते तक मेरठ में मेहनाज का उपचार चला लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद शुक्रवार की रात उसे दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244































