हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की हापुड़, पिलखुवा और गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद की 17 मलिन बस्तियों में साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से विकास होगा। मलिन बस्तियों को चिन्हित कर उनके विकास के लिए जिला प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू होगा।
मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत इन बस्तियों का विकास किया जाएगा। पहले चरण में उन बस्तियों को चिन्हित किया गया है जिनमें रास्तों और नालियों की किल्लत है जबकि दूसरे चरण में उन बस्तियों में दूसरी मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जाएगा। इसके लिए 17 मलिन बस्तियों को चिन्हित कर साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635


































