👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने सोमवार को 80 वाहनों को नीलाम किया. 80 वाहनों की नीलामी में अधिकतम बोली 17 लाख 42 हजार रुपए लगाई गई. साल 2012 से 2020 तक थाना देहात से संबंधित लंबित माल/लावारिस और सीज शुदा वाहनों की नीलामी की गई जिनमें नौ कार, दो अन्य चार पहिया वाहन, 67 दो पहिया वाहन, दो थ्री व्हीलर को नीलाम किया गया. इस दौरान हापुड़ सदर एसडीम दिग्विजय सिंह, देहात थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडे आदि मौजूद रहे.
































