हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति रजिस्टर्ड हापुड़ द्वारा चंडी मंदिर प्रांगड़ में रविवार को एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक विशाल फ्री मेला हेल्प चेकअप केम्प लगाया गया जिसमे ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, केलोस्ट्रोल, यूरिक एसिड, केल्शियम, hb1ac, लिपिड प्रोफ़ाइल आदि जांच लाल पैथोलोजि के सहयोग से कराई गई।
कैंप में लगभग 160 लोगों ने अपनी जांच कराई। इस मौके पर प्रधान नवनीत अग्रवाल (कली वाले), मंत्री सत्यनारायण अग्रवाल (एल जी वाले), कोषाध्यक्ष संजीव विजय गुप्ता, ऑडिटर लोकेश गुप्ता, मोहित अग्रवाल मोनी छावनी वाले, मनोज गुप्ता (स्टेशनरी वाले), अंकुर कंसल, अमित सिम्पल, आशुतोष रस्तोगी, अखिल (सोनू मुनीम), दीपक गर्ग एडवोकेट, जय भगवान गौतम, विशाल मित्तल टाईल्स वाले, सारंग, जयप्रकाश मन्नी, मोहित जैन, विकास गुड्डू (पत्रकार) आदित्य गोयल, प्रणव आर्य, सुशील मित्तल बैंक वाले, संजीव आड़ वाले आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ में अप्सरा गैलरी वाले खोलने जा रहे हैं नया प्रतिष्ठान ZOCA CAFE: 9536990003


























