हापुड़, सीमन(ehapurnews.com ):हापुड़ जिले में तीसरी सरकार अभियान के नेतृत्व में ग्रामीण नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 नवंबर से शुरू होगा।
शौर्य शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक आशुतोष शर्मा ने बताया ग्राम पंचायतों को तीसरी सरकार के रूप में जाना जाता है और भारत के संविधान में ग्राम पंचायतों को सेल्फ गवर्नमेंट का दर्जा दिया गया है।
फरवरी माह में ग्राम पंचायतों के चुनाव होने हैं, इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, हापुड़ जिले में 273 ग्राम पंचायतें हैं ,प्रत्येक ग्राम पंचायत से सही नेतृत्व निकल कर आए और ईमानदार और योग्य व्यक्ति ग्राम पंचायतों का नेतृत्व करें।इसके लिए शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम 16 नवंबर से ग्रामीण युवाओं के लिए नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर रही है।
पहले चरण में 5 गांव के 50 नौजवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर क्लस्टर बनाकर हापुड़ जिले के प्रत्येक ब्लॉक तक ग्रामीण नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
हापुड़ जिले के प्रत्येक गांव के नौजवानों को ग्रामीण नेतृत्व प्रशिक्षण के माध्यम से ग्राम पंचायतों से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
आज का OFFER:
Discount के साथ गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग कराने के लिए कॉल करें : 6397029177, 9759699022, 7417094122























