बाइक चोर गिरोह से 16 बाइक बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर गैंग के तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन चोरों की निशानदेही पर 16 बाइक, एक स्कूटी, दो फर्जी नम्बर प्लेट व तीन चाकू बरामद किए है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना पिलखुवा पुलिस वाहन चोरों की तलाश में चैकिंग कर रही थी कि डायमंड फैक्टरी पिलखुवा के पास तीन वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाश जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर के थाना कस्बा फरीदनगर के मौहल्ला कुरैशीयान का दिलशाद कुरैशी, वसीम व आजाद है। पकड़े गए वाहन चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने 16 बाइक, एक स्कूटी, तीन फर्जी नम्बर प्लेट व तीन चाकू बरामद किए है। पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के बताया कि जनपद हापुड़ व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सुनसान स्थानों व घरों के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी चोरी कर ले जाते थे। फिर उसपर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेच देते थे तथा कभी-कभी वाहनों के पार्टस निकाल कर आर्थिक लाभ कमाते थे। वाहन चोरों ने पुलिस को बताया कि वे बाइक चोरी कर पहले सुनसान स्थान पर छिपा देते थे फिर उस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अन्यत्र स्थान पर ले जाते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
Tuitions available: contact 7351945695



























