
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड स्थित डॉ. अग्रवाल डेंटल रेजीडेंसी की टीम ने डॉ. आशीष अग्रवाल के नेत्रत्व में ग्राम वझीलपुर के पंचायत भवन में निशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया जिसमें करीब 150 लोगों की निशुलक जांच कर उन्हें फ्री टूथपेस्ट बाटे गए, जिनके दांतों में कमी पाई गई: जैसे- सडे गले दांत, हिलते हुए दांत, दांतों में पियरिया आदि, उन सभी मेरीजो का इलाज भी हॉस्पिटल पर नि:शुल्क किया जाएगा। डॉ. वंशिका ने दांतों की जांच कर लोगों को दांतों की बीमारी से बचने की सलाह दी जिससे दांत को उखाड़ने से बचाया जा सके। लोगों को समझाया कि अधिक मीठा दांतों के लिए नुक्सानदायक है, ज्यादा ठंडा या ज्यादा गर्म पद्धार्थ से भी दांत खराब होते हैं, समय समय पर दांत की जांच करनी चाहिए जिसे दांतों में बन रही बिमारी का समय से पता चल सके और उचित इलाज करा सके। डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन अस्पताल द्वार होता रहता है जिसमें लोगो को नि:शुल्क सुविधा दी जाती है और आगे भी दी जाति रहेगी।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209


























