
बाबूगढ़ में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों ने उठाया लाभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अटूटा में शनिवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गांव वालों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अटूटा के साथ-साथ बाबूगढ़ छावनी और आसपास के इलाके की ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। करीब डेढ़ सौ ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच कराई जिन्हें दवाइयां आदि वितरित की गई।
जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव अटूटा में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में बुखार, जुखाम, खांसी आदि से ग्रसित मरीजों का उपचार किया गया और उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान डॉक्टर मिताली, डॉक्टर हरप्रीत सैनी, डॉ राहुल आदि उपस्थित रहे जिन्होंने मरीजों का उपचार किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























