👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हापुड़ द्वारा मंगलवार को योग दिवस मनाया गया जिसमें लगभग डेढ़ सौ लोगों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर योग द्वारा शरीर को होने वाले लाभ के बारे में सभी को जागरूक किया गया. इस अवसर पर राजयोग का भी अभ्यास कराया गया. बता दें कि राजयोग एक मानसिक योग है जो मन को शांत कर तनाव से दूर रखता है. कार्यक्रम में अरुण भारद्वाज ने प्राणायाम और योग कराया. इस अवसर पर ज्योति, स्वर्णा, प्रशांत, सुनील आदि उपस्थित रहे.

























