हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के गांव मुबारिकपुर रहमतपुर में गुरुवार की मध्यरात्रि के आस-पास बदमाश चार घरों से करीब 15 लाख रुपए मूल्य के जेवर व 95 हजार रुपए नकद चोरी कर ले उड़े। इस सनसनीखेज चोरी का शुक्रवार की सुबह पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
गृहस्वामी अमित कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ रात घर में सो रहे थे कि बदमाश आ धमके और बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल डाला। घर में घुसे बदमाशों का उन्हें पता तक नहीं चला। घर के चप्पे की तलाशी बदमाशों ने ली है। बदमाश घर से 15 लाख रुपए के जेवर व 95 हजार रुपए नकद ले गए है। रिपोर्ट दर्ज करने हेतु पुलिस को तहरीर दी है। गृहणी सुशीला ने बताया कि बदमाश रात में घर में आए और सबकुछ लूट कर ले गए।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























