👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा की सख्ती के बाद से हापुड़ में यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को गति दी है। पिलखुवा में ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर 15 डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर में भी अभियान चलाया था।
नियम विरुद्ध सड़कों पर दौड़ने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे, विभिन्न मार्गो पर अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने 15 डग्गामार वाहनों को सीज़ कर दिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























