हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शनिवार की शाम तक हापुड़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 से बढ़कर 15 हो गई जिनका विवरण इस प्रकार है।
अब घर बैठे आर्डर करे किराने का सामान हापुड़ के किसी भी स्थान पर, डाउनलोड करे Listailer ऐप

आवास विकास कालोनी हापुड़ से दो,पिलखुवा के गांव सिखैड़ा से एक,पिलखुवा का एक स्वास्थ्य कर्मी,आदर्श नगर कालोनी हापुड़ से एक, भगवानपुरी हापुड़ से तीन,सराय चांद खां हापुड़ से एक, छज्जुपुरा हापुड़ से एक,नया राजीव विहार हापुड़ से एक, शिवलोक कालोनी हापुड़ से एक, गांव ततारपुर हापुड़ से एक, गांव सैना सिम्भावली से एक, गांधी कालोनी पिलखुवा से एक। इस प्रकार कुल मिलाकर जनपद हापुड़ में शनिवार की शाम तक 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।


























