
भंडा पट्टी से 14 वर्षीय राकिब गुम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला भंडापट्टी से एक 14 वर्षीय बालक राकिब के गायब होने पर परिवारजनों ने पुलिस व अन्य लोगों से बालक को खोजने में मदद की गुहार की है। इस सिलसिले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार हापुड़ के सिकन्दर गेट क्षेत्र वे मौहल्ला भंडा पट्टी के इस्तेकार का 14 वर्षीय बेटा राकिब 6 जुलाई-2025 की सुबह घर के बाहर साइकिल चला रहा था, उस वक्त वह नीले रंग की टी शर्ट जिंस पहने था कि अचानक लापता हो गया। राकिब के पीरवारजनों ने राकिब को खूब खोजा, परन्तु उसका पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज में वह साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने राकिब की गुमशुदगी दर्ज की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































