हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। एक अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा मंगलवार को 16 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव मुबारिकपुर सलामतपुर के हसमुद्दीन, छपकौली के प्रमोद व विनोद तथा सरावनी के फतयाब को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। धौलाना पूलिस ने अगौरा खुर्जा के माजिद को मसूरी पिपलैड़ा बार्डर को वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ नगर पुलिस ने अभियान के तहत एक हिस्ट्रीशीटर सहित 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी है- मौहल्ला सादकपुरा का आदेश व राजू, जसरुपनगर का राकेश व विकास (हिस्ट्रीशीटर), अतरपुरा का रवि, गांव सरुरपुर खुर्द का शरीफ है।
थाना सिम्भावली पुलिस ने वारंट के आधार पर एक महिला सहित तीन वारंटियों को गिफ्तार कर लिया। आरोपी गांव वैट का महताब, ताजपुर थाना बीबी नगर का कृष्णपाल उर्फ कंछिद, तथा एनआईएक्ट में सोमवती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि असामाजिक के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
पिलखुवा के मौहल्ला मढेैया जाटान के अमित कुमार, खैरपुर खैराबाद के सौरभ को वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























