हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा के रामलीला मैदान में भारत विकास परिषद द्वारा बुधवार को 14 जोड़ों का सरल सामूहिक विवाह कराया गया। कार्यक्रम में धौलाना के विधायक धर्मेश तोमर भी शामिल हुए जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर कहा कि कन्यादान करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। यह कार्य अत्यंत सराहनीय कार्य है। ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया भी उपस्थित रहे जिन्होंने जोड़ों को आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दी।
भारत विकास परिषद के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है जहां आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों का विवाह कराया जाता है। संस्था पिछले लगभग पांच वर्षों से लगातार सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है जहां पंजीकरण के पश्चात विवाह कराया जाता है। बुधवार को 14 जोड़े शादी के बंधन में बंधे।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261

































