हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का क्लैक्टर गंज जो अभी तक कोरोना से अछूता था, वहां बुधवार को शाम होते-होते कोरोना प्रवेश कर गया और एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित 9 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बुधवार की शाम तक जनपद हापुड़ में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई।
क्लैक्टर गंज में कोरोना ने प्रवेश कर एक बार फिर यह संदेश दे दिया है कि लापरवाही उसे बर्दाश्त नहीं। आज जनपद हापुड़ में मिले मरीजों का विवरण इस प्रकार है: क्लैक्टर गंज हापुड़ से 9, धौलाना ब्लॉक के गांव गालंद व सुखदेवपुर से एक-एक, हैदरपुर गढ़ से तीन मरीज मिले हैं।
यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डां. रेखा शर्मा ने एक प्रेस नोट में दी है। उन्होंने बताया है कि वर्तमान में जनपद हापुड़ में 114 केस एक्टिव हैं जबकि 906 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
Modular kitchen baskets पर पाएं 50% की छूट और वो भी Lifetime Guarantee और 100% Replacement के साथ। सुमन्जय ट्रेडर्स (SJT) होलसेल व रिटेल के विक्रेता। सम्पर्क करें- उदित गर्ग:- 9917251884, 9897704643:

बच्चो की सेहत का रखें ख्याल, खिलाए पोष्टिक आहार || KRML MP आटा || FREE Home Delievery के लिए अभी कॉल करें- Rahul Arora: 9756255281
























