हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सुविधा को देखते हुए गढ़ रोडवेज स्टैंड से हरिद्वार के लिए 14 बसों का संचालन किया जाएगा जिससे शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। गढ़मुक्तेश्वर डिपो के एआरएम रंजीत सिंह ने बताया कि कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश की ओर जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए 14 बसों की व्यवस्था की जा रही है जिनसे सात बसें गजरौला से होते हुए बिजनौर की तरफ निकलेगी और सात बसों का संचालन किठौर से मवाना, किला परीक्षितगढ़ होते हुए हरिद्वार की तरफ होगा।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























