हरिद्वार की ग्लेज ट्रेडिंग सहित खाद्य तेल, दूध कारोबारियों पर 14.5 लाख का अर्थदंड










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मिलावटी दूध, तेल बेचने वाले आठ कारोबारियों पर अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने 14.5 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावट खोरों के विरुद्ध अभियान चलाकर खाद्य तेल व दूध के नमूने लिए गए, जो जांच के बाद अधोमानक पाए गए और कारोबारियों के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया गया। अपर जिलाधिकारी ने सभी आरोपियों पर 14.5 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है।

मिलावटखोरों का विवरण इस प्रकार है- गांव घुंघराला के दूध कारोबारी रईस खान पर दो लाख रुपए, चांदपुर पूठ- स्याना में दूध के व्यापारी ब्रजेश कुमार पर पचास हजार रुपए, गजरौला के डेरी व्यवसायी श्वेत धारा डेयरी पर ढ़ाई लाख रुपए, केशव नगर हापुड़ के दूध कारोबारी अमित कुमार पर डेढ़ लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।

खाद्य तेल के कारोबारी हरिद्वार की कम्पनी ग्लेज ट्रेडिंग प्राईवेट लिमिटेड पर डेढ़ लाख रुपए, चाहकमाल के संजय कृष्ण गोयल पर डेढ़ लाख रुपए, गांव गोयना के वंश एंटरप्राइजेज पर दो लाख रुपए जुर्मानी लगाया गया है। बता दें कि हरिद्वार की ग्लेज ट्रेडिंग प्राईवेट लिमिटेड राइस ब्रान आयल तैयार करती है, जो हापुड़ में भी बड़े पैमाने पर बेचा जाता है। हापुड़ की आदर्श नगर कालोनी श्रवण कुमार, जो मूंगफली की गिरी बेचते है, पर भी दो लाख रुपए अर्थदंड लगाया गया है।

झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509








Related Posts

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

🔊 Listen to this विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
error: Content is protected !!