हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धर्म यात्रा महासंघ हापुड़ ने 130 वां श्री सुंदरकांड पाठ कीर्तन का आयोजन किया। यह आयोजन गुरु गोरखनाथ व नव दुर्गा मंदिर (स्वर्ग आश्रम रोड) हापुड़ पर किया गया। पंडित आदित्य भारद्वाज ने सुंदरकांड का पाठ किया। उसके उपरांत सुरेश गोयल एवं सचिन मास्टर ने अपने भजनों से सभी को मोहित किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही जिसमें प्रदेश मंत्री तरुण गर्ग, जिला अध्यक्ष मोहित जैन, अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री अमित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी तरुण कंसल, पुनीत गर्ग, कंचन अग्रवाल, सुरेश गोयल, जगदीश अग्रवाल, किशनपाल सिंह, कामना देवी, सुरेश चंद वर्मा, राहुल अग्रवाल, महेंद्र कुमार आदि भक्त उपस्थित रहे एवं सैकड़ों लोगों ने सुंदरकांड पाठ एवं श्री कर्तन का आनंद लिया जिसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।



























