हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के निवासी एक 13 वर्षीय बालक की प्लेटलेट्स 30 हजार रहने से उसकी मौत हो गई। बुखार से धौलाना क्षेत्र में तीन दिन में हुई यह दूसरी मौत है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बता दें कि जुलाना के मोहल्ला अंसारियान निवासी मसूद अंसारी का 13 वर्षीय बेटा सऊद दो दिन पहले बुखार की चपेट में आ गया जिसका इलाज गुलावठी में शुरू किया गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान सऊद ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि बच्चे की ब्लड प्लेटलेट्स 30 हजार रह गई।
बता दें कि धौलाना क्षेत्र में तीन दिन में यह दूसरी मौत हुई है। इससे पहले क्षेत्र के छोटा मोहल्ला निवासी एक 20 वर्षीय युवती की भी मौत हो चुकी है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033






























