हापुड़, बाबूगढ़ व पिलखुवा में 13 व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज










फोटो: वाहनों की चैकिंग करती पुलिस. सौ. पुलिस विभाग

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गुरुवार को पुलिस ने कलस्टर ज़ोन और बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने जमकर कार्रवाई की। हापुड़ व बाबूगढ़ में मौहल्ला कृष्णा नगर निवासी दिशांत गोयलसमेत 11 व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई तो वहीं पिलखुवा में किशनगंज स्थित रेडीमेट गारमेंटस के संचालक दीपक समेत दो व्यापारिंयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर पुलिस ने वाहनों की चैकिंग की और चालान किए।

 हापुड़ में गुरुवार की शाम को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने शहर के गोल मार्किट, चंडी रोड, मीनाक्षी रोड पर समेत विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त की। सिओ सिटी के मुताबिक नियमों के विरुद्ध दुकान खोलने के मामले पुलिस ने हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित दुकान के संचालक दिशांत गोयल निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर, गोहरा आमगीरपुर निवासी आशीष, शाकिब अली, पंकज, गांव आरिफपुर निवासी जीशान, विकास, नासिर, अल्तमश, मशरुर, मोहसिन, वसीम, गांव मुजफ्फरा बागड़पुर निवासी सुहेल के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।

वहीं पिलखुवा में धौलाना एसडीएम अरविंद द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने चार कलस्टर ज़ोन का निरीक्षण किया और इस दौरान किशनगंज स्थित रेडीमेट गारमेंटस के संचालक दीपक तथा छीपीवाड़ा में किराना की दुकान खोलने पर व्यापारी हरीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया।

वहीं सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर भी पुलिस ने जनपद में शिकंजा कसा और जमकर चालान काटे।

Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!