👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एआरटीओ विभाग की सख्ती के बावजूद भी स्कूली वाहन अभी भी सड़कों पर बिना फिटनेस के दौड़ रहे हैं। एआरटीओ विभाग ने पिछले एक हफ्ते में चेकिंग अभियान चलाकर 13 ऐसे वाहनों को सीज किया है जोकि बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे थे जबकि 38 वाहनों के चालान कर कार्रवाई की है।
विभाग के अनुसार जनपद में करीब 476 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं लेकिन कई वाहन ऐसे हैं जो कि अनफिट हैं। ऐसे में विभाग ने एक हफ्ते अभियान चलाया और 13 वाहन सीज किए जबकि 38 के चालान काटे। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने कहा है कि किसी भी स्थिति में अनफिट वाहनों को दौड़ने नहीं दिया जाएगा।
हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504



























