गंगा मेले में जुए के अड्डे से हापुड़ के जुआरी सहित 13 पकड़े










हापुड़, सीमन: गढ़मुक्तेश्वर के गंगा मेले में संचालित एक जुए के ठिकाने पर छापा मारकर 13 जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 21 हजार 880 रुपए तथा ताश बरामद किए हैं। जुए के ठिकाने से पकड़े गए जुआरियों में हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, पंजाब व हरियाणा के जुआरी शामिल हैं।
गढ़मुक्तेश्वर मेला क्षेत्र में स्थापित अस्थाई थाना के प्रभारी कैलाश चंद को सूचना मिली थी कि गढ़ मेला क्षेत्र में एक ठिकाने पर जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर पुलिस टीम के साथ ठिकाने पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी कैलाश चंद सहित 10 पुलिसकर्मी शामिल थे। जुए के अड्डे पर पुलिस की छापामारी से हड़कंप मच गया। पकड़े गए जुआरी पुलिस से छोड़ने की मिन्नतें करते रहे।
पकड़े गए जुआरियों में दुर्गा कॉलोनी गढ़ का मोहित अग्रवाल, कलेक्टर गंज हापुड़ का बलदेव राज, नई बस्ती गढ़ के कालू व महेश, हसनपुर पलवल का राधेलाल व सचिन, मोहाली पंजाब का कृष्ण, मझौला मुरादाबाद का बंटी व विशाल वर्मा, मसूरी गाजियाबाद का फारूक व अनवार, खरखौदा मेरठ का शेखर तथा खुरदमपुर बरेली का दिलशाद शामिल है। पुलिस ने जुआरियों से 21 हजार 8 सौ 80 रुपए व ताश बरामद किए हैं।








Related Posts

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

🔊 Listen to this तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन मंगलवार को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा…

Read more

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

🔊 Listen to this धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडेहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी/सट्टेबाजों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा

कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा
error: Content is protected !!