
गांव डहाना में हुए विवाद में 13 पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना में हुई कहासुनी के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
छह मार्च को गांव डहाना में दो पक्षों के बीच झगड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम पक्ष के मनीष, अंशुल, विनय, अनुज, विशाल, दिशु और विपिन समेत कुछ अन्य लोगों का दूसरे पक्ष के आशीष, मनीष, गुन्नू उर्फ बलराम, अमित, आकाश, अर्जुन और दीपक मेत अन्य लोगों से पुराने रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 13 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||




























