
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज पिलखुवा में 12वीं जनपदीय बालक बालिका खेलकूद प्रतियोगिता 2025 आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धौलाना क्षेत्र के विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने उद्घाटन सत्र के अवसर पर खेलों का शुभ आरंभ किया l विद्यालय के क्रीड़ा स्थल में गत वर्ष की चैंपियन खिलाड़ी वंशिका और मयंक द्वारा मसाल प्रज्वलित की गई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद हापुड़ के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम उपस्थित थे l कार्यक्रम अध्यक्ष जनपद हापुड़ की जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ श्वेता पुठिया भी उपस्थित थी l मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद सभी क्षेत्रों की टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया l इस समारोह में जनपद के हापुड़ क्षेत्र पिलखुवा क्षेत्र और सिंभावली क्षेत्र की टीम उपस्थिति रही l उद्घाटन सत्र के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वल के बाद अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए l मंच संचालन डॉक्टर श्वेता गुप्ता ने किया l सभी अतिथियों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया l मुख्य अतिथि श्री धर्मेश सिंह तोमर द्वारा खेलों की शुभारंभ की घोषणा के बाद खिलाड़ियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई। इसके बाद 100 मीटर रेस प्रारंभ हुई l जिसमें 100 मी सीनियर बालक में पिलखुवा क्षेत्र के राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज पिलखुआ के वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l द्वितीय स्थान भी इसी विद्यालय के छात्र हर्ष तोमर ने प्राप्त किया व तीसरा स्थान सिंभावली क्षेत्र के मोहित ने प्राप्त किया l 100 मी सीनियर बालिका वर्ग में वंशिका ने प्रथम एकेपी इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका ने द्वितीय तथा और राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज पिलखुआ की छात्रा शालू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l 100 मी जूनियर बालक वर्ग में सिंभावली क्षेत्र के आदित्य ने प्रथम धौलाना के जय अत्रे ने द्वितीय , पुनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l 100 मीटर जूनियर बालिका में हापुड़ के साहिब ने प्रथम आरएसके सिंभावली के छात्रा नीतू ने द्वितीय नवभारत इंटर कॉलेज शेखपुर की अशरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l इस खेल समारोह में प्रधानाचार्य मनोज कुमार प्रधानाचार्य वर्तिका खंडेलवाल प्रधानाचार्य अमृत सिंह चौहान प्रधानाचार्य समरजीत सिंह प्रमोद कुमार शर्मा आदि भी उपस्थित रहे l उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर श्वेता पुठिया ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी l कार्यक्रम संयोजक और विद्यालय की प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह जी ने सभी अतिथियों प्रधानाचार्य शिक्षकों का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया l उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी l खेल समारोह में महेश चंद्र ,सूरज सिंह ,धीर सिंह ,प्रेमपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह सिसोदिया ,योगेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार राकेश शर्मा ,सत्येंद्र शेरावत आदि उपस्थित थे l इस खेल समारोह के कार्यक्रम सचिव पवन कुमार के दिशा निर्देशन में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l व्यायाम शिक्षक के रूप में सोमेंद्र सिंह अवधेश कुमार सुषमा जयंत हर्ष अत्रे सुरेंद्र त्यागी सौरभ कुमार संजना चौधरी कृष्ण भसीन अनुराधा आदि व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे l
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069






























