हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर व एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त पुलिस टीम ने दो अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से करीब 124 किलोग्राम अवैध गांजा, (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपये), दो मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त कार एवं टाटा कैन्टर बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्तगण बरामद कार व कैन्टर में छत्तीसगढ़ से अवैध गांजा को छिपाकर लाते थे और उ0प्र0 एवं उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों, हरियाणा व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाते थे। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम चेतराम पुत्र कल्याण सिंह निवासी नागिरपुरा फतेहपुर सिकरी आगरा तथा प्रवेश कुमार उर्फ बाबू पुत्र प्रेम पाल सिंह निवासी कोंद्रा हसायन हाथरस है।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430





























