
कराटे प्रशिक्षण शिविर में 120 बच्चे हुए शामिल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ एवं हापुड़ कराटे एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आत्मरक्षा (कराटे) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खैरपुर रोड स्थित मॉडर्न इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिलखुवा में किया गया। इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के दिन कराटे का प्रशिक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल मित्तल जी क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत अध्यक्ष, सुभाष सैनी, प्रवीण कुमार, कराटे कोच रोहताश सिंह, गीतिका सिंह और सुदीप पाल उपस्थित रहे । इस प्रशिक्षण शिविर में 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि विशाल मित्तल ने कराटे खेल को बालिकाओं एवं महिलाओं के आत्मरक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बताया और इस खेल के लगातार अभ्यास से आप इसके राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस खेल के लगातार अभ्यास से शारीरिक विकास के साथ मानसिक स्तर भी मजबूत हो जाता है। क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ द्वारा इस तरह के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर समय-समय पर लगाए जाते हैं यह जानकारी भी बच्चों को दी गई जिससे आने वाले समय में उस शिविर में प्रतिभाग कर सकें।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158





























