हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव खड़खड़ी निवासी एक 12 वर्षीय बच्चे की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। 24 अगस्त को छठी क्लास में पढ़ने वाला निकुंज बुखार से ग्रसित हो गया था जिसके बाद उसे हापुड़ में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया।
हापुड़ के गांव खड़खड़ी के निवासी आदेश कुमार का बेटा निकुंज छठी क्लास में पढ़ता था। उसे कुछ दिन पहले बुखार हुआ। इसके बाद परिजनों ने इलाज हेतु निकुंज को हापुड़ के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसके शरीर का तापमान 104 डिग्री पहुंच गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान निकुंज के शरीर का तापमान 104 डिग्री के आसपास ही बना रहा और प्लेटलेट्स भी तेजी से गिरती चली गई। मेरठ में एक निजी अस्पताल में परिजनों ने निकुंज को भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। निकुंज की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वही डॉक्टरों का कहना है कि निकुंज डेंगू और पीलिया से पीड़ित था हालांकि परिजनों को अभी तक इसकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033




























