बाइक चोर गैंग से 12 वाहन बरामद












बाइक चोर गैंग से 12 वाहन बरामद

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए गैंग से दो सदस्यों को गढ़ स्याना रोड से धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोरों के कब्जे व निशानदेही पर 12 मोटर साइकिल, तथा एक पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए वाहन चोर हापुड़ के आस-पास जनपदों व अन्य राज्यों से बाइक चोरी करके लाते थे और उसपर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने का धंधा करते थे।

गढ़मुक्तेशवर पुलिस थाना क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह मंगलवार की अपराह्न पत्रकारों को बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस स्याना गढ़ रोड पर चैकिंग कर रही थी कि पुलिस के हत्थे दो वाहन चोर लग गए। पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोरों की निशानदेही पर 12 बाइक बरामद की है जो जनपद मेरठ, हापुड़, व अन्य क्षेत्रों से चुराई गई थी। गिरोह के सदस्य वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके की रैकी करते थे और फिर वाहन पर हाथ साफ कर देते थे। वाहन चोर बाइकों पर नम्बर प्लेट बदलकर भोले-भाले लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। इस सिलसिले में पुलिस ने जनपद मेरठ के थाना किठौर के गांव नित्यानंदपुर के सचिन तथा थाना सिम्भावली के गांव धनपुरा के सोवीक उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। सचिन पर 6 मुकद्दमे तथा पप्पू पर दो मुकद्दमे दर्ज है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

हापुड़: सेठी हैंडलूम से होलसेल दामों पर खरीदे पर्दे, कंबल और भी बहुत कुछ: 7200060012











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!