हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिले के 12 हजार किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि इन किसानों ने ईकेवाईसी अभी तक नहीं कराई है। 13वीं किश्त की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। ऐसे में 12,000 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपए दिए जाने का प्रावधान है। यह राशि हर चार महीने में दो-दो हजार रुपए करके दी जाती है। 12 किश्त अब तक किसानों को जारी की जा चुकी है। 13वीं किश्त की तैयारी विभाग कर रहा है लेकिन ईकेवाईसी ना होने के चलते 12,000 किसानों को सम्मान निधि नहीं मिलेगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























