हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के दौड़ रही है। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई का अभियान शुरू हो गया है। बिना पंजीकरण के सड़कों पर दौड़ रही करीब 12,000 से अधिक ई रिक्शा के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। 12,000 ई-रिक्शा को जल्द ही विभाग सीज करेगा। वही 1,500 पंजीकृत ई-रिक्शा ऐसी हैं जिन पर करीब एक करोड़ 25 लाख का कर विभाग पर बकाया है। परिवहन विभाग इन सभी को सीज कर नीलाम करने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि जिले में फिलहाल 15,000 ई रिक्शा का संचालन हो रहा है जिनमें से करीब 3,300 ही परिवहन विभाग में पंजीकृत हैं। कुल पंजीकृत ई रिक्शा में से 1,500 ऐसी हैं जिन्होने कई वर्षों से कर जमा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि डीलर बिना नियमों के इन्हें बेच रहे हैं। ऐसे में सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो चुकी है जिसकी वजह से परिवहन विभाग इन सभी को सीज कर नीलामी की कार्रवाई करेगा।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर































