हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने छापा मारने गए विद्युत विभाग के जेई समेत 12 अधिकारियों व कर्मचारियों को पांच घंटों के लिए बंधक बना लिया। सूचना मिलने हाफिजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं अन्य गांव के ग्रामीण भी इकट्ठा होकर गांव पहुंचे। किसान नेताओं ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की तड़के करीब तीन बजे विद्युत विभाग के जेई ने अपनी टीम के साथ गांव महमदपुर में छापामार कार्रवाई की। 17 सदस्यों की टीम जब छापामार कार्रवाई कर रही थी तो ग्रामीणों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद मामला बढ़ गया और ग्रामीणों ने 12 कर्मचारियों व अधिकारियों को करीब पांच घंटों तक बंधक बना लिया।
शेष पांच आधिकारी व कर्मचारी मौके से भाग गए। मामले की जानकारी हाफिजपुर पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और किसानों को शांत कराया। सूचना मिलने पर अन्य गांवों के ग्रामीण तथा किसान संगठन भी मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763































