हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चोरों ने धौलाना पुलिस के नाक में दम कर रखा है। लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदात से पुलिस बेहद परेशान है। बता दें कि धौलाना तहसील परिसर से पिछले एक महीने में लगभग 12 बाइक चोरी हो चुकी हैं। इन एक दर्जन बाइक चोरी होने से पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला नो सितंबर का है जब गांव पोटा बादशाहपुर अनूपशहर निवासी वीरेश किसी काम से तहसील में गया था। जहां उसकी बाइक चोरों ने चुरा ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन पिछले एक महीने में तहसील परिसर से एक दर्जन बाइक चोरी होने से कई सवाल लगातार खड़े हो रहे हैं जिसने पुलिस की चुनौतियां को बढ़ा दिया है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509





























