
रोजगार मेले में 1105 अभ्यर्थियो का चयन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):एस०एस०वी० पी०जी० कॉलेज हापुड़ में सोमवार को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड द्वारा 09.03.2026 प्रातः 10.00 बजे से एस०एस०वी० पी०जी० कॉलेज, दिल्ली रोड़, हापुड़ में एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन विधायक विजयपाल आढ़ती के द्वारा किया गया। वृहद रोजगार मेला में बहुप्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कम्पनियों के नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा एवं पॉलीटेक्निक योग्यताधारी कुल 2924 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया, जिनमें से कुल 1105 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्टिड / चयनित किया गया।
वृहद रोजगार मेला में विधायक विजयपाल आढ़ती, श्री हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ एवं प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई०, हापुड़ द्वारा अभ्यर्थियों को रोजगार, स्वरोजगार के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वृहद रोजगार मेला में प्राचार्य, एस०एस०वी०, डिग्री कॉलिज, हापुड एवं प्रधानाचार्य, राजकीय पौलिटैक्निक कॉलिज, हापुड भी उपस्थित रहे। वृहद रोजगार मेला में जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड एवं एस०एस०वी० पी०जी० कॉलेज, हापुड़ के समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























