हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश की आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र हापुड़ के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया स्वतंत्रता दौड 02 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक हापुड़ दीपक भूकर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए समाज के नए निर्माण में योगदान देने के लिए आगे आने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक हापुड़ दीपक भूकर ने सभी युवाओं को फिट रहने के लिए फिट इंडिया की डोज, आधा घंटा रोज की प्रतिज्ञा कराई। इसके उपरांत युवाओं ने मिशन स्कूल, गांधी आश्रम, आवास विकास रेलवे स्टेशन रोड, असौड़ा रोड होते हुए सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में स्वतंत्रता दौड का समापन हुआ।
स्वतंत्रता दौड के समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने युवाओं से कहा कि वो शरीर को फिट रखने के लिए रोज एक्सरसाइज करें और देश और समाज के विकास में अपना योगदान दें।
विशिष्ट अतिथि अंकुर बाना संयोजक, रोटरी क्लब द्वारा युवाओं को सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर भी बाना ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। इससे युवा पीढ़ी को देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले बलिदानियों के विषय में जानकारी हो रही है। यह बहुत ही उत्कृष्ट कार्य है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज में एकजुट रखने के लिए काम करने की आवश्यकता है जो नेहरू युवा केन्द्र वखूवी कर रहा है जिससे कि देश और समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर रह सके। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को उत्कृष्ट बताते हुए युवाओं से कहा कि आपदा काल में युवा समाज में अपना योगदान दें तथा उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं व्दारा अच्छा कार्य किया पर किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र के युवा बहुत ही अनुशासित और सामाजिक होते हैं।
कार्यक्रम के संयोजन में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक कुमारी रेनू, गौरव कुमार शर्मा, ममता चौहान, एवं देववृत चौहान के अलावा युवा मंडल अध्यक्ष खेड़ा सौरभ तोमर, एनसीसी की अंडर आफीसर मानषी त्यागी एन एस एस की कार्यक्रम अधिकारी शशि शर्मा, रोटरी क्लब के सचिव धनेश जैन, युद्धवीर सिंह, एनसीसी लैफ्टीनेंट प्रियंका शर्मा, ज्योति सोनी, गीतिका पाल, हिमांशी चौधरी, तनू सेन, गौरव तौमर, अर्जुन, अंकित तोमर, अभय प्रताप, दीपिका शर्मा, रोहन भाटी, पवनेश, मोहित शर्मा योगाचार्य आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फ्रीडम दौड में 110 युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र टी-शर्ट, एवं कैप, वितरण की गई। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।


























