👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी समर्थ साहनी ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया है। समर्थ ने 40-40 ओवरों के एक मैच में 6.1 ओवरों में सात विकेट झटके और मैन आफ द मैच बनें।
हापुड़ में मंगलवार को यूवाईडीएस क्रिकेट अकादमी और कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब में 40-40 ओवरों की भिडंत हुई जिसमे कृपाल सिंह क्रिकेट क्लब ने 7 विकेटों से जीत दर्ज की।
मैच में यूवाईडीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में समर्थ साहनी ने 6.1 ओवर किए जिसमें से एक मैडेन आवर रहा और इन ओवर में 7 विकेट चटकाए 11 वर्षीय समर्थ पुत्र कपिल साहनी ने 2.76 की इकोनोमी के साथ बोलिंग की। डीपीएस की कक्षा 6 में पढ़ने वाला छात्र समर्थ को एक बर फिर मैन ऑफ द मैच चुना गया।






























